मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मड़वन, एक संवाददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के खरौना जयराम निवासी चितरंजन चौधरी के खाते से एक लाख 14 हजार 999 रुपए की निकासी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़ित चितरंजन चौधरी ने रविवार को करजा थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एटीएम से उसके भाई रंजीत चौधरी तीन जनवरी की शाम पैसे की निकासी करने गया था। इस बीच एटीएम में कार्ड फंस गया। एटीएम में पीछे खड़े एक व्यक्ति ने एटीएम पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने की सलाह दी। फोन करने पर ब्रांच जाने को कहा गया, जब तक वे ब्रांच पहुंचे, शाखा बंद हो चुकी थी। इसी दौरान खाते से निकासी का मैसेज आने लगा। अमित कुमार यादव के नाम से 74,999 रुपये निकासी का मैसेज आया। इसके बाद दस-दस हजार रुपये की चार बार में और ...