मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मड़वन। करजा थाने के बरौना-पानापुर चौर में शनिवार की दोपहर सड़ा-गला शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। चौर में कीचड़ होने की वजह से जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह से गला हुआ था, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक जींस पहन रखी थी और गले में रुद्राक्ष की माला थी। करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.