गाजीपुर, दिसम्बर 30 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय स्टेशन बाईपास मार्ग स्थित करजहीं रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। चोकर से लदी एक ट्रक रेलवे के हाइट गेज बैरियर में फंस गई, जिससे नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों जाम की स्थिति बनी रही। हांलाकि इस घटना के दौरान रेल परिचालन पूरी तरह सामान्य रहा। जानकारी के अनुसार ट्रक मध्य प्रदेश के कटनी से चोकर लादकर भोजपुर (बिहार) जा रही थी। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही ट्रक करजहीं रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, अधिक ऊंचाई में लदे चोकर के कारण वह दूसरे हाइट गेज बैरियर के बीच फंस गई। चालक मुन्ना गोंड ने बताया कि पहला बैरियर पार करने के बाद दूसरे बैरियर में ट्रक अटक गया। घटना की सूचना मिलते ही गेटमैन ने आरपीएफ को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ उपनिरीक्षक ...