देवरिया, मई 30 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बैतालपुर विकास खंड के करजहा गांव के मूल निवासी एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाकिर अली के भतीजे इमरान अली पुत्र असगर अली के कनाडा एयरलाइंस में पायलट बने हैं। इमरान अली ने स्काई एयरवेज से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि पर गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने गर्व जताते हुए बधाई दी है।इमरान अली की सफलता की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने उनके परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि इमरान ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर आम जनों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इमरान अली को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- तनिश कुमार सिंह बने असिस्टेंट लोको पायलट पायलट बनने में उनके माता-पिता का पूरा सहयोग रहा।...