गंगापार, मई 12 -- रामपुर/करछना, हिसं। करछना तहसील क्षेत्र स्थित हरई गांव के पास करछना रजबहा नहर में पानी की सप्लाई शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल है। पिछले कई दिनों से सिंचाई संकट का सामना कर रहे किसानों को अब राहत मिलने लगी है। नहर में पानी पहुंचने से धान व सब्जी की खेती के लिए खेतों की सिंचाई सुचारू रूप से होने लगी है, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।ग्रामीणों ने बताया कि नहर में पानी आने से पशुओं के लिए भी पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। स्थानीय निवासी अंबुज त्रिवेदी ने बताया कि समय पर पानी मिलने से किसानों को अब निजी साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि नियमित पानी सप्लाई जारी रही तो फसलों की पैदावार बेहतर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...