गंगापार, फरवरी 21 -- करछना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 116 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन एक भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार बृजेश कुमार ने की। राजस्व, पुलिस, विकास व विद्युत विभाग से संबंधित बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कौवा गांव के मुकेश चंद जायसवाल ने धारा 38 की पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। नायब तहसीलदार अनुग्रह नारायण सिंह, कानूनगो राजेश जायसवाल, मोहम्मद अहमद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.