गंगापार, फरवरी 5 -- मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, करछना में 6 व 7 फरवरी को सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्ती के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत होगी। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय एवं भर्ती अधिकारी वीके सिंह गौतम ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो सिविल डिफेंस के अंतर्गत एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करती है तथा देश-विदेश में सुरक्षा सेवाएं देती है। भर्ती के लिए सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पदों हेतु शारीरिक मापदंड एवं शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को जौनपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा, जहां प्रशिक्षण के उपरांत देश के प्रमुख स्थलों पर तैनाती दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...