गंगापार, दिसम्बर 19 -- थाना करछना क्षेत्र से महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार उसके पति पिछले दो वर्षों से सऊदी अरब में रहकर रोजगार करते हैं और वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि जेठ अन्सार अहमद पुत्र मोहम्मद इदीश काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था और पूर्व में भी अश्लील हरकतें कर चुका था। पीड़िता का कहना है कि 21 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे आरोपी जबरन कमरे में घुस आया और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को बताया, लेकिन मामला दबाने का प्रयास किया गया। अगले दिन मायके जाते समय उसके साथ मारपीट कर नकदी व आभूषण से भरा बैग छीन लिया गया। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.