गंगापार, अगस्त 9 -- विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन किसान और भगवान बिरसा मुंडा नारी शक्ति मंच के तत्वावधान में आदिवासी जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रामपुर स्थित ब्रज मंगल इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली करछना तिराहे तक पहुंची। इसमें आदिवासी समाज के साथ सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रैली के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। करछना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राज सिंह राजू भैया ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर रैली को रवाना किया। भाकियू किसान के पूर्वांचल प्रभारी राजीव चंदेल ने कहा कि संगठन कई वर्षों से विश्व आदिवासी दिवस को समारोह के रूप में मनाता आ रहा है। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा: आदिवासी सेंगल अभियान ने निकाला जुलूस कार्यक्रम के बाद आदिवासी समाज के उत्थान और अधिकारों को लेकर परिचर्चा हुई। मंडल ...