गंगापार, मार्च 17 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में दोनों आंखों से दिव्यांग युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिया गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार पटेल पुत्र राजमणि सोमवार रात करीब 9 बजे घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर रेलवे पटरी के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दोनों आंखों से दिव्यांग था और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए ट्रेनों में गुटखा व मूंगफली बेचने का कार्य करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.