गंगापार, अप्रैल 30 -- दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से गुरुवार को करछना ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 103 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए आवेदन भी लिए गए, जिनमें ट्राई साइकिल के लिए 31, मोटराइज्ड साइकिल के लिए 14, कान की मशीन के लिए दो, बैसाखी के लिए छह, व्हीलचेयर के लिए दो, कृत्रिम हाथ-पैर के लिए 24 और छड़ी के लिए पांच आवेदन शामिल रहे। पूर्व में आवेदन कर चुके 30 लाभार्थियों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में आर्थो सर्जन डॉ. केएन पांडेय, नेत्र सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. संकल्प शुक्ला, संदीप कुमार शुक्ला, संजय यादव व अजय यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...