गंगापार, मई 6 -- करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नच्चू ढाबा के पास रात करीब एक बजे बाइक सवार दो युवक डीजे वाहन से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। नैनी थाना क्षेत्र के सरपतहिया निवासी 22 वर्षीय आशीष उर्फ छोटू पुत्र ज्वाला सिंह और त्रिवेणी नगर निवासी 22 वर्षीय शिवानंद केसरवानी पुत्र स्वर्गीय दिनेश केसरवानी मेजा क्षेत्र में हलवाई का काम करते थे और मंगलवार रात काम खत्म कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार आशीष और शिवानंद मेहनतकश युवक थे और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। शिवानंद तीन भाइयो...