प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। करछना के भीरपुर में पिछले 22 जनवरी को निलंबित की गई कंपोजिट शराब की दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। दुकान में मिलावटी शराब बेचने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने यहां से कुछ सैंपल लिए। लिए गए सैंपल की जब जांच कराई गई तो इसमें मिथाइल अल्कोहल, यूरिया और फिटकरी के मिश्रण की बात सामने आई। शिकायत आने के बाद जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने दुकान को निलंबित कर दिया था।प्राथमिक रिपोर्ट में यूरिया और फिटकरी मिली होने की रिपोर्ट पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दुकान को निरस्त करने का आदेश दिया है। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि यूरिया और फिटकरी मिले होने की पुष्टि लैब की रिपोर्ट में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.