प्रयागराज, मई 25 -- करछना तहसील में बालू के अवैध खनन की शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा की जनसुनवाई में पहुंची। शिकायतकर्ता ने जब विभागों की अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत की तो इस पर एडीएम प्रशासन ने सभी अफसरों को डांट लगाई। दरअसल, सोमवार को डीएम दफ्तर में जनसुनवाई चल रही थी। तभी एक फरियादी ने अवैध खनन की शिकायत की। खनन प्रभारी होने के कारण शिकायत एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय को मिली तो उन्होंने पाया कि खनन, परिवहन और तहसील की रिपोर्ट में अंतर था। उन्होंने सभी अफसरों से बात की तो मालूम चला कि अफसर एक समय में साथ नहीं हो पा रहे थे। जिस पर एडीएम ने नाराजगी जाहिर की और ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय को निर्देशित किया कि वो एआरटीओ, पुलिस और तहसील की टीम को लेकर साथ जाएं और संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे एक समय की रिपोर्ट आए और इसे शासन को भेजा जा सक...