गंगापार, मार्च 9 -- करछना तहसील में एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध सोमवार को उग्र हो गया। एसडीएम के न्यायालय में बैठते ही अधिवक्ताओं ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे न्यायालय का कामकाज ठप हो गया और फरियादी परेशान रहे। तहसील करछना में एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार को लेकर अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच जारी विवाद का असर सोमवार को खुलकर सामने आया। एसडीएम भारती मीणा के न्यायालय में बैठकर मुकदमों की सुनवाई शुरू करते ही अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और न्यायालय परिसर में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि करछना तहसील के अधिवक्ता बीते करीब एक महीने से एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। सोमवार को जैसे ही एसडीएम भारती मीणा न्यायालय में बैठकर मामलों की सुनवाई करने लगीं, इसकी जानकारी...