गंगापार, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र में प्रकाशित नई मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। बीएलओ, सुपरवाइजर और निर्वाचन कर्मियों पर मनमानी करने के आरोपों से ग्रामीणों में नाराजगी है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। करछना ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को प्रकाशित की गई मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियों के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। आरोप है कि बीएलओ, सुपरवाइजर और निर्वाचन कार्य में तैनात कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से नाम जोड़ने और काटने का कार्य किया है। ग्रामीणों के अनुसार धांधली का सबसे बड़ा मामला रामपुर गांव से सामने आया है। यहां वर्षों से...