गंगापार, जनवरी 24 -- करछना थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। करछना-पचदेवरा मार्ग पर नहर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार भरहा गांव निवासी 26 वर्षीय शक्तिमान पुत्र जगत बहादुर पटेल दोपहर करीब तीन बजे बाइक से करछना से अपने गांव भरहा लौट रहा था। नहर के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह सीधे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पत...