करछना तहसील में ध्वस्त हुआ मोबाइल नेटवर्क
गंगापार, मई 13 -- करछना तहसील अंतर्गत ज्यादातर गांवों में इन दिनों जिओ नेटवर्क की खराब व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। तहसील अंतर्गत अधिकांश गांवों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा लगातार बाधित रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्राम बेंदो निवासी सरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में स्थापित जिओ टॉवर होने के बावजूद सोमवार 12 मई को सुबह करीब 11 बजे से नेटवर्क पूरी तरह प्रभावित है। हालत यह है कि मोबाइल कॉल तक ठीक से नहीं लग पा रही है और इंटरनेट सेवा भी बार-बार बंद हो जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.