प्रयागराज, जनवरी 11 -- आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में करछना तहसील को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। प्रदेश स्तर पर जारी की गई दिसंबर महीने की रैंकिंग में करछना तहसील को 100 में 100 अंक मिले हैं। वहीं ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले की अन्य तहसील प्रथम 10 में स्थान नहीं प्राप्त कर पाईं करछना तहसील में 168 संदर्भ चिह्नित किए गए। सभी संदर्भों को दो दिन में निस्तारित किया गया। इस तहसील में विगत छह महीने में हर महीने औसत 674 संदर्भ आईजीआरएस से मिले। इस तहसील में एसडीएम भारती मीना शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर हैं। इससे पहले भी करछना तहसील को पहली रैंक मिली थी। 100 में 99 प्रतिशत निस्तारण के साथ सदर के साथ कोरांव तहसील प्रदेश में संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर है। मेजा 96 प्रतिशत के साथ 122, हंडिया 131, बारा...