प्रयागराज, जुलाई 29 -- करछना-कोहड़ार घाट-ड्रमंडगंज मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों और जाम की समस्या को लेकर सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बाईपास निर्माण की मांग उठाई है। सांसद ने इस संबंध में एक मांग पत्र सौंपते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-135सी (एनएच-135सी) के प्रमुख बाजारों के बाहर से बाईपास सड़क बनाने का अनुरोध किया। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि 58 किलोमीटर लंबा करछना-कोहड़ारघाट-ड्रमंडगंज मार्ग क्षेत्र का प्रमुख और अत्यंत व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर रामपुर, करछना, बरदहा, कैथी, कौआ, भड़ेवरा, कोहड़ार और कोरांव जैसे प्रमुख बाजार पड़ते हैं। इसके अलावा मेजा ऊर्जा निगम क्षेत्र भी इसी मार्ग पर स्थित है। सांसद ने मांग पत्र में कहा है कि मेजा क्षेत्र के एनटीपीसी की राख और क्रशर प्...