गंगापार, मई 27 -- यमुनापार क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के लिए बहुप्रतीक्षित सौगात अब धरातल पर उतरने जा रही है। वर्षों से खेल सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रहे ग्रामीण खिलाड़ियों को जल्द ही अपने क्षेत्र में आधुनिक खेल परिसर की सुविधा मिल सकेगी। करछना क्षेत्र के डीहा उपरहार गांव में प्रस्तावित अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम निर्माण परियोजना को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन ने निर्माण कार्य के लिए 9.21 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। करीब सात एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस मिनी स्टेडियम पर कुल 26.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से कराया जाएगा। परियोजना प्रबंधक रोहित कुमार राना ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर ...