प्रयागराज, मई 6 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता करछना और सोरांव में जमीन के बैनामे कराने वालों को अब तहसीलों में चक्कर नहीं काटने होंगे। दोनों जगह पर अपने उप निबंधक कार्यालय होंगे। इसके लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इसी महीने मंजूरी मिलने के बाद आगे काम किया जाएगा।
सोरांव और करछना में उप निबंधक कार्यालय सोरांव तहसील में 950 वर्गमीटर और करछना में एक हजार वर्गमीटर जमीन देख ली गई है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि दोनों तहसीलों से उप निबंधक कार्यालय अलग करने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। तहसील कार्यालय में होने के कारण छोटे से कमरे में काम कर पाना संभव नहीं हो रहा था। शासन को इसके लिए अवगत कराया गया और वहां से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी के जरिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.