करगिल शहीद लालमणि यादव के स्मारक पर अराजकता का आरोप
गंगापार, जून 17 -- करगिल युद्ध में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद नायक लालमणि यादव के स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनकी पुत्री मंजू यादव ने करछना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। करछना थाना क्षेत्र के पतुलकी बसही गांव निवासी मंजू यादव ने प्रभारी निरीक्षक करछना को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता नायक लालमणि यादव वर्ष 1999 के करगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में बसही मार्केट के पास शासन द्वारा शहीद स्मारक का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में ग्राम पंचायत द्वारा स्मारक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सौंदर्यीकरण कार्य में जबरन हस्तक्षेप कर काम को बाधित किया और माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.