बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- करगिल विजय दिवस : बिहारशरीफ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारी हुईं सम्मानित शहीद-ए-कारगिल पार्क में मंत्री, सांसद और सेना के अधिकारियों ने शहीदों को किया नमन युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान फोटो : करगिल चौक : करगिल विजय दिवस पर करगिल चौक पर रविवार को वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के शहीद-ए-करगिल पार्क में रविवार को 27वां करगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया गया। इसमें करगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा वीर नारी मुन्नी देवी सहित सेना के पूर्व एवं वर्तमान जवानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद...