बोकारो, मार्च 6 -- बेरमो। फुसरो के करगली गेट में श्रीरामचरितमानस पाठ सह महायज्ञ का 68वां अधिवेशन का शनिवार से शुभारंभ होगा। मानव सत्संग समिति बेरमो एवं समस्त बेरमो वासियों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। अयोध्या के यज्ञाचार्य रामाकांत शास्त्री द्वारा समस्त विधान का संचालन किया जाएगा। जबकि मानस पाठ मिथलेश जी की मंडली द्वारा कराया जायेगा। वहीं मानस प्रवचन उज्जैन के पंडित बालकृष्ण गणेशदत्त शास्त्री द्वारा प्रतिदिन संध्या बेला में 7 बजे से रात 10 बजे तक प्रवचन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.