बोकारो, मार्च 22 -- करगली, प्रतिनिधि। फुसरो के करगली बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक इंडिया के प्रधान कार्यालय में शनिवार की रात्रि में चैत्र नवरात्र के अवसर पर 19वां सुंदर कांड का पाठ किया गया। यह पाठ प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी किया गया। इसके पहले पुजारी संतोष दीक्षित तथा विकास पांडेय ने यजमान इलेक्ट्रॉनिक इंडिया के पार्टनर सतीश कुमार सिंह सह पत्नी नीतू सिंह तथा दिनेश अग्रवाल सह पत्नी रूबी अग्रवाल के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाया। इसके उपरांत सामूहिक रूप से सुन्दर कांड का पाठ किया गया। सुंदर कांड के पाठ के बाद भजनों का दौर प्रारंभ हुआ। यहां बोकारो से आये गायक तरुण कुमार व पूजा प्रियंका के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए, जिसने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.