बोकारो, अप्रैल 12 -- बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो के करगली बाजार स्थित एमपीआई स्कूल के समीप श्याम कुमार के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा बिस्तर व कुर्सी समेत दैनिक उपयोग के सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान आग की लपटें उठती देख परिजन दौड़कर घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी और सामान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.