वाराणसी, जून 20 -- पिंडरा (वाराणसी)। करखियांव (फूलपुर) में शुक्रवार रात करीब 9 बजे सीएनजी पंप स्टेशन के पास गेल के यार्ड में रखे उपकरणों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। सीएनजी पंप के कर्मचारी दूर भाग निकले। 40 फुट ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दो किमी दूरी तक दिख रहा था। दमकल की 17 गाड़ियों से रात 12 बजे आग बुझाने में कामयाबी मिली। सीएनजी पंप से करीब 50 मीटर दूर स्थित गेल के यार्ड में परियोजना से जुड़े उपकरण एवं सामग्रियां रखी थीं। रात करीब 9 बजे अचानक आग धधक उठी। लपटें देखते ही पंप पर सीएनजी लेने आए लोग वाहन समेत दूर भाग गए। वहीं पंप के कर्मचारी भी निकल गए। गेल के अधिकारी टीम के साथ करीब घंटे भर बाद मौके पर पहुंचे। वाराणसी से दमकल की नौ गाड़ियां, दो गाड़ियां जौनपुर से पहुंच गईं। वहीं गेल की ओर से भी अपनी अग्निशमन गाड़िया...