बिहारशरीफ, मई 13 -- एकंगरसराय के धनहर प्राथमिक विद्यालय का हाल जर्जर भवन के कारण स्कूल जाने से डरते हैं बच्चे फोटो : एकंगर स्कूल-एकंगरसराय के धनहर प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन। एकंगरसराय, निज संवाददाता। नगर पंचायत के धनहर गांव का प्राथमिक विद्यालय। यहां एक कमरे में पांचवीं तक की कक्षाएं चलती है। उस कमरे में भी छत नहीं है। बांस-बल्ले पर करकट रखकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। भवन की हालत इतनी जर्जर है कि बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। यह भी पढ़ें- करकट के नीचे एक कमरे में चलती है पांचवीं तक कक्षाविद्यालय की स्थिति गांव के अधिकतर बच्चे आसपास के दूसरे गांवों के स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के नाम से छह डिसमील जमीन है। कुछ साल पहले जर्जर भवन ध्वस्त हो गया था। जिस समय भवन गिरा था, उस समय स्कूल बंद था, नहीं तो बड़ा ह...