भभुआ, दिसम्बर 22 -- मुख्यमंत्री की पहल से खास बना करकटगढ़ का जलप्रपात, देखते रह जाते हैं जलक्रीड़ा करते मगरमच्छों को इको पार्क, लकड़ी की सस्पेंशन ब्रिज, झूला पुल, छोटे-छोटे तालाब, हरियाली का सैलानी लेते हैं आनंद (पटना का टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर जिले की सीमा यूपी के गाजीपुर व चंदौली और झारखंड के गढ़वा तथा मध्य प्रदेश से सटी है। बिहार की राजधानी पटना से 191 किमी. दूर कैमूर संस्कृति और विरासत के अलावा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कैमूर की ऊंची पहाड़ी पर कई जलप्रपात हैं। अगर आप भी सुकून की तलाश कहीं घूमने का इरादा बना रहे हैं तो कैमूर बेस्ट ऑप्शन है। कैमूर के जलप्रपातों में एक करकटगढ़ जलप्रपात है। यह जलप्रपात मगरमच्छ सरंक्षण रिजर्व के तौर पर भी जाना जाता है। यह चैनपुर प्रखंड में है, जो प्रखंड मुख्यालय से करीब 40 किमी....