करंडा एसओ को प्रशस्ति पत्र देकर एसपी ने किया सम्मानित
गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर (करंडा)। एसपी डा. ईरज राजा ने सोमवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान एक जनवरी से 15 फरवरी के बीच 33 विवेचनाओं के निस्तारण और 157 प्रतिशत सफलता दर के लिए दिया गया। पुलिस अधीक्षकथानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की निष्ठा, लगन और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष करंडा पद पर रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभाया है। कहा कि इसी प्रकार कर्त्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए पुलिस की छवि को उज्जवल बनाए रखने में योगदान देते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.