करंट हादसे के बाद सभी सरकारी स्कूलों की वायरिंग जांच के आदेश
शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के बलीपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में छात्रा के करंट की चपेट में आने की घटना के बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए अब जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बिजली की वायरिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराई जाएगी। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों की विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों की मानें तो कई विद्यालयों में वर्षों पहले कराई गई वायरिंग की दोबारा जांच नहीं हुई है। समय के साथ तार पुराने होने, जोड़ों के ढीले पड़ने और अन्य तकनीकी खामियों के कारण करंट लगने जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए सभी विद्यालयों में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.