करंट हादसे के तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, रेल कर्मचारियों में आक्रोश
हरदोई, जुलाई 4 -- हरदोई। रेलवे स्टेशन हरदोई के खदरा फाटक पर एक जुलाई को हुए करंट हादसे के तीन दिन बाद भी विभागीय कार्रवाई न होने से रेल कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हादसे में विद्युत विभाग के कर्मचारी अनिल गंभीर रूप से झुलस गए थे। साथियों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि संबंधित कार्य आवश्यक शटडाउन लिए बिना कराया जा रहा था। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए कार्य कराया गया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल से पहुंचे एक सहायक अभियंता ने घटनास्थल से जुड़े रेल कर्मचारियों के बय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.