वाराणसी, अप्रैल 6 -- मिर्जामुराद। डंगहरिया गांव में रविवार को खेत में घास काटने गई एक विवाहिता की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना देर रात ही शव का दाह संस्कार कर दिया। डंगहरिया (मिर्जामुराद) गांव निवासी 36 वर्षीय उर्मिला देवी रविवार दोपहर घर के पास खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान एक किसान की ओर से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाये गए विद्युत तार के संपर्क में आ गई और झुलस गईं। काफी देर तक वह खेत में ही पड़ी रहीं। उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी।परिजन आनन-फानन में विवाहिता को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.