बगहा, मई 16 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के तीन आर डी चौक के निकट एक लेथ मिस्त्री की शनिवार की शाम एक स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे काम करते समय बिजली के करंट के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार लव कुश घाट के लेथ मिस्त्री कमलेश श्रीवास्तव (55) अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केबीएन सिंह, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. विकास कुमार की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परंतु प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बताते चले कि कमलेश अपनी एक हवा दुकान व लेथ मशीन चलाते थे। यह भी पढ़ें- करंट से लेथ मिस्त्री की मौत जिसमें लेथ मशीन टायर पंचर का भी कार्य करते थे। सम्भवतः कार के नीचे बेल्डिंग करते समय वह बिजली के चपेट में ...