शामली, फरवरी 16 -- क्षेत्र के सकौती गांव में बिजली लाइन दुरुस्त करने गए संविदाकर्मी लाइनमैन सचिन कुमार की करंट लगने से मौत के मामले में विभागीय एसएसओ राहुल कुमार को जिम्मेदार ठहराया गया है। विभागीय जेई अकबर आजम की शिकायत पर चौसाना पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक सचिन कुमार निवासी नाईनंगला जाटान, खोडसमा बिजली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। बताया गया कि सकौती में बिजेन्द्र पुत्र जयपाल के खेत में बिजली लाइन में फाल्ट आने की सूचना पर सचिन अपने साथियों जयपाल पुत्र रगबीर निवासी खोडसमा और गुरमीत निवासी सिघापुर के साथ मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि शटडाउन लेने के बाद लाइन पर कार्य शुरू किया गया, लेकिन इसी दौरान अचानक लाइन मे...