इटावा औरैया, फरवरी 11 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के घुरहा जाखन में करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। बताया गया कि मोर उड़ते समय पोल और तार से टकरा गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद बच्चों व ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग को अवगत कराया गया। वन दरोगा सचिन यादव के निर्देश पर वन रक्षक ब्रह्म सिंह व डालचंद्र ने शव कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने सम्मान स्वरूप मृत मोर को तिरंगे में लपेटकर वन विभाग को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.