करंट से युवक की मौत में आरोपी किसान गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, सितम्बर 11 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के पेठिया गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी किसान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बुधवार को पेठिया गांव निवासी धीरेंद्र सागर पशुओं के लिए चारा लेने खेत की ओर गया था। इसी दौरान अभिमन्यु श्रीवास्तव पुत्र अर्जुन प्रसाद के खेत के किनारे लगाए गए तार में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी अलका ने खेत के किनारे लगाए गए तार में विद्युत करंट प्रवाहित किए जाने का आरोप लगाते हुए किसान अभिमन्यु श्रीवास्तव के विरुद्ध कोतवाली जलालपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: खेत में करंट लगने से युवक की मौत के मामले में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.