लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र में विद्युत करंट लगने से 26 वर्षीय अमित की मौत के बाद शनिवार को इलाके में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कुम्हरावा-बीकेटी मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया और शव वाहन को रोककर धरना दे दिया। जानकारी के अनुसार महिंगवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अमित (26) की विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। युवक की असामयिक मृत्यु से परिवार और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। शनिवार को शव आने से पहले ही दोपहर दो बजे से ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत में सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला के पैतृक गांव पहाड़पुर में ग्रामीणों ने शव वाहन को बीच रास्ते में ही रोक लिया औ...