एटा, मार्च 18 -- करंट लगने से युवक की मौत के मामले में पांच कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई। अवागढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना अवागढ़ के गांव विन्नायक निवासी देवेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार दोपहर को घर पर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कर्मी आए थे। स्मार्ट मीटर लगाते समय कर्मियों ने अंकित को तार पकड़ा दिया और विद्युत लाइन को नहीं कटवाया था। तार पकड़ते ही युवक को करंट लग गया था। करंट लगने से युवक की मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर एटा-टूंडला मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा दिया था। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने ग्रामीणों को समझाया। मामले में पिता ने आरोपी मानवेन्द्र, सौरभ, नवदीप, संदीप, सचिन के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। एसएचओ अ...