गाजीपुर, मई 20 -- मरदह। बिरनो थाना के जयरामपुर गांव निवासी दीपक कुमार की अपने घर में सोमवार की देर शाम को सिलिंग फैन लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। दीपक पढ़ाई के साथ-साथ गांव में ग्राम प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहा था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। एक बहन 17 वर्षीय खुशबू और भाई 13 वर्षीय किशन है। पिता महेंद्र राम कर्नाटक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। सामाजिक एवं मिलनसार होने के नाते दीपक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सुबह दरवाजे पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- करंट लगने से युवक की मौत के बाद गांव में पसरा मातम मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...