मेरठ, अप्रैल 6 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव गोटका में करंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों नें बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। गोटका निवासी 40 वर्षीय सतेंद्र पुत्र सत्यवीर सिंह रविवार रात अपने घर के पास किसी कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक स्वभाव से सरल और मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.