मुरादाबाद, जून 25 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कालेवाला में भीषण गर्मी से परेशान युवक सबमर्सिबल पर नहाने पहुंचा तो करंट की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटक जाने से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव कालेवाला निवासी टिकेंद्र चौहान उर्फ सोनू 30 पुत्र पूरन सिंह कंबाइन मशीन चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। बुधवार की शाम नहाने के लिए अपने खेत पर समरसेबल के पास पहुंच गया लेकिन विद्युत करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। इसी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह 60 वर्ष गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। वह संदिग्ध परिस्थितियों घर के भीतर फंदे से लटक गया। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी घर वापस लौटी तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना न देकर उसका अं...