बस्ती, अप्रैल 1 -- बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र के भुडकुलगंज गांव में दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। घटना 31 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भुडकुलगंज निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार पांडेय दुकान पर काम कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए कैली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।कैली अस्पताल में उपचार के दौरान राकेश कुमार पांडेय ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.