गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पिछले वर्ष जुलाई में विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन अवर अभियंता, संबंधित कंपनी के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। भीम नगर गली नंबर-आठ में रहने वाले सोनू पाल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बलवीर सिंह पिछले करीब 35 वर्षों से विद्युत निगम में कार्यरत थे और विद्युत उपकेंद्र लालकुआं प्रथम पर उनकी तैनाती थी। तीन जुलाई 2025 को उनके मोबाइल पर विद्युत निगम के अवर अभियंता, एक कंपनी के मालिक और ठेकेदार का फोन आया। उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया लाल कुआं की एवीआई इंटरनेशनल में विद्युत लाइन खराब होने की बात कहते हुए उनके पिता को तत्काल मौके पर बुलाया। सोनू पाल के मुताबिक उनके पिता निय...