करंट से मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रख किया चक्काजाम
प्रयागराज, मई 31 -- मम्फोर्डगंज के लालपट्टी में शनिवार को करंट से हुई कारपेंटर और मजदूर की मौत के बाद रविवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव मम्फोर्डगंज में लखनऊ राजमार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों ने मकान मालिक के बेटों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग की। लालपट्टी में खेतई लाल उर्फ लालचंद के मकान में काम करने के दौरान बघाड़ा निवासी 55 वर्षीय रमेश सोनकर पुत्र महावीर सोनकर और सादियाबाद निवासी 52 वर्षीय दिनेश भारतीया की शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। रमेश की तो पहचान कुछ देर बाद ही हो गई थी लेकिन दिनेश की पहचान देर रात हुई। तत्काल शिनाख्त न होने से पुलिस ने दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.