करंट से मौत का शिकार हुए कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
गौरीगंज, अगस्त 14 -- अमेठी। संवाददाता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के आह्वान पर शुक्रवार को अमेठी जिला इकाई ने तहसील क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विरोध प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।संघ के पदाधिकारियों ने पिछले 107 दिनों में विद्युत स्पर्शाघात से जान गंवाने वाले 44 संविदा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मृतकों के परिवार के भरण-पोषण के लिए आश्रितों को नौकरी देने की मांग की। जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में लापरवाही और सुरक्षा उपकरणों के अभाव के कारण संविदा कर्मी लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। अमेठी विकासखंड में भी शिव कुमार गुप्ता की लाइन बनाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मांगों को लेकर बिजली संविदा कर्मियों का सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.