मधुबनी, नवम्बर 17 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। नगर परिषद वार्ड दो कन्हौली निवासी महिला विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया। महिला की पहचान मो अमीर की पत्नी 19 वर्षीय पत्नी हलीमा खातून के रूप में हुई है। झुलसी महिला कन्हौली स्थित रेलवे लाइन किनारे लकड़ी तोड़ रही थी। इसी बीच लकड़ी तोड़ने वाला डंडा रेलवे लाइन किनारे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। आनन फानन में उसकी मां अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल चिकित्सक ने कहा कि शरीर में कंपन है। कंपन स्थिर नहीं हुआ है, तो सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...