करंट से महिला की मौत मामले में चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
रायबरेली, अगस्त 13 -- ऊंचाहार, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नदौरा माफी मजरे पयागपुर नदौरा गांव में बुधवार को टुल्लू पंप में करंट की चपेट में आने से हुई 28 वर्षीय महिला की मौत के मामले में गुरुवार को मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर बेटी को करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज करने में देरी से नाराज मायके पक्ष के लोग शव लेकर कोतवाली का घेराव करने निकल पड़े। इस दौरान लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम की स्थिति बनने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के गोड़वा हसनपुर गांव निवासी श्यामलाल की 28 वर्षीय बेटी रत्ना देवी की शादी ऊंचाहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.