करंट से महिला की मौत, गले में निशान से हत्या के आरोप
फतेहपुर, अगस्त 11 -- फतेहपुर, संवाददाता। शादी के 20 वर्ष होने के बावजूद बच्चा न होने से ससुरालियों से प्रताड़ित महिला की करंट से मौत हो गई। कमरे का अंदर से दरवाजा बंद होने पर परिजनों से दरवाजा तोड़ा तो बेसुध महिला को देख स्तब्ध रह गए। जिसकी सूचना के बाद सड़क के दूसरी तरफ स्थित मायका पक्ष आ गया। महिला के गले और चेहरे में निशान होने पर हत्या के आरोप लगाए। घटना की जानकारी के बाद सीओ, कोतवाल पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।बिन्दकी नगर के मोहल्ला कजियाना निवासी जावेद की 40 वर्षीय पत्नी आश्मा खातून अपने कमरे में थी और कमरा अंदर से बंद रखा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। कमरे के अंदर से आवाज आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब न आने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे के अंदर पड़े बेड और कूलर के बीच में फर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.